Punjab Election 2022: सभी 117 सीटों पर चुनाव संपन्न, शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी मतदान

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक सभी सीटों पर 63.44 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर अभी भी लोगों की कतार लगी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

20 Feb 2022, 8:37 PM

पंजाब में 5 बजे तक कुल 63.44% मतदान हुआ, मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया ऐलान

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक कुल 63.44% मतदान हुआ। राज्य भर में 18 एफआईआर दर्ज की गईं। विकलांग और वृद्ध लोगों का विशेष ध्यान रखा गया।

20 Feb 2022, 6:44 PM

पंजाब की अबोहर सीट पर मतदान संपन्न, ईवीएम सील करना शुरू

20 Feb 2022, 6:30 PM

पंजाब चुनाव में मोगा में मतदान संपन्न, पोलिंग अधिकारियों ने EVM और VVPAT सील करना शुरू किया


20 Feb 2022, 5:47 PM

पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर शाम 5 बजे तक 63.44 फीसदी मतदान

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक सभी सीटों पर 63.44 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर अभी भी लोगों की कतार लगी हुई है।

20 Feb 2022, 4:53 PM

पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर शाम 3 बजे तक 49.81 फीसदी मतदान

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 विधानसभा सीटों पर शाम 3 बजे तक 49.81 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर अभी भी लोगों की कतार लगी हुई है।


20 Feb 2022, 3:55 PM

पंजाब की 117 सीटों पर 49.81 फीसदी मतदान  

20 Feb 2022, 3:32 PM

मतदान के दौरान पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में BJP और AAP कार्यकर्ताओं में झड़प 

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात हैं।


20 Feb 2022, 2:56 PM

अकाली दल-BSP पंजाब में 80 से अधिक सीटें जीतेगी: सुखबीर सिंह बादल

20 Feb 2022, 2:56 PM

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर में वोट डाला


20 Feb 2022, 2:11 PM

खरड़: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वोट डाला

20 Feb 2022, 2:09 PM

दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, यह एक अच्छा संकेत है: कैप्टन अमरिंदर सिंह


20 Feb 2022, 2:05 PM

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने खरार के एक पोलिंग बूथ पर डाला वोट

20 Feb 2022, 1:54 PM

अकाली दल के लोग डरा रहे हैं, बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं: अभिनेता सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद ने कहा, “बहुत से लोग विशेष रूप से अकाली दल के लोग डरा रहे हैं, बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं। जब चुनाव होते हैं तो पारदर्शी चुनाव होना चाहिए। मैंने SSP साहब को शिकायत की है। हमारी गाड़ी वहां पर है, दूसरी गाड़ी से हम आ गए हैं।”


20 Feb 2022, 1:34 PM

मोगा में चुनाव आयोग ने अभिनेता सोनू सूद को मतदान केंद्रों पर जाने से रोका, उनकी बहन मालविका लड़ रही हैं चुनाव

चुनाव आयोग ने अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया है। यहां से उनकी बहन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। आरोप है कि सोनू सूद मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। इसे लेकर अकाली ने शिकायत की थी। वहीं, सोनू ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। वह सिर्फ मतदान केंद्रों के बाहर कांग्रेस के बूथों का दौरा कर रहे थे।

मोगा के जिला पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा, “सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार ज़ब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया। अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

20 Feb 2022, 1:10 PM

पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पोलिंग बूथ नंबर 95-98 पर वोट डाला


20 Feb 2022, 1:08 PM

बहुत अच्छे चुनाव चल रहे हैं। अकाली दल-BSP की बहुत अच्छी लहर है: सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “बहुत अच्छे चुनाव चल रहे हैं। अकाली दल-BSP की बहुत अच्छी लहर है। हम सरकार बनाएंगे, बहुमत मिलेगा।”

20 Feb 2022, 1:05 PM

पहले किसी और को वोट देते थे आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे: भगवंत मान

आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा, “पहले किसी और को वोट देते थे आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे। पूरे पंजाब में लोगों का मिज़ाज एक जैसा ही है। अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी”


20 Feb 2022, 12:31 PM

मैं पटियाला जीतने को लेकर आश्वस्त हूं, हम चुनाव जीतेंगे: कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक 

20 Feb 2022, 12:28 PM

पंजाब की जनता और सीमावर्ती राज्य होने की वजह से यहां एक स्थिर सरकार होने की आवश्यकता: हरसिमरत कौर बादल

अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “पंजाब की जनता और सीमावर्ती राज्य होने की वजह से यहां एक स्थिर सरकार होने की आवश्यकता है और कांग्रेस और आप यह नहीं दे सकती। चन्नी अपनी कुर्सी के लिए पिछले 9 महिने से लड़ रहे हैं। जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो वह अपने विधायकों को भी नहीं संभाल सकते।”


20 Feb 2022, 12:04 PM

पंजाब की 117 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी मतदान

20 Feb 2022, 11:31 AM

हरसिमरत कौर, प्रकाश सिंह बादल के साथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लांबी में मतदान केंद्र पहुंचे


20 Feb 2022, 10:57 AM

पंजाब के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डेरा बाबा नानक के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला

20 Feb 2022, 10:35 AM

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वोट की अपील की 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वोट की अपील की है। उन्होंने कहा, “पंजाब के भविष्य के लिए वोट डालने जरूर जाएं। ऐसा भविष्य, जिसमें अच्छे स्कूल हों, आपके बच्चों को अच्छा रोजगार मिले, अच्छे सरकारी अस्पताल हों जिनमें आपका मुफ़्त इलाज हो, नशा ख़त्म हो, सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें, देश की सुरक्षा सर्वोपरि हो. ये सब होगा, जब आप वोट डालने जाएंगे।”


20 Feb 2022, 10:30 AM

बदलाव लाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “एक तरफ बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह की माफिया व्यवस्था है। दूसरी तरफ वे हैं जो पंजाब से प्यार करते हैं। हमने एक पीढ़ी को आतंकवाद से, दूसरी को ड्रग्स से खो दिया, इसलिए, आज हमें सावधानी से मतदान करना है। बदलाव लाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे।”

20 Feb 2022, 10:09 AM

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने लुधियाना में डाला वोट


20 Feb 2022, 9:53 AM

कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने गुरदासपुर के पोलिंग बूथ नंबर 145 पर वोट डाला

20 Feb 2022, 9:47 AM

पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 4.80 फीसदी मतदान


20 Feb 2022, 9:44 AM

अबोहर: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान जारी है, कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने वोट डाला

20 Feb 2022, 9:13 AM

पंजाब: आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला  


20 Feb 2022, 8:59 AM

पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु ने लुधियाना में विधानसभा चुनाव में वोट डाला

20 Feb 2022, 8:47 AM

वे शरीर से जुड़े हैं लेकिन उनके दो मत माने जाएंगे: पंजाब के मनवाल में पीआरओ 

पंजाब के मनवाल में पीआरओ गौरव कुमार ने कहा, “यह बहुत ही अनोखा मामला है। चुनाव आयोग ने हमें वीडियोग्राफी करने को कहा है। वे PWD मतदाताओं के प्रतीक हैं। वे शरीर से जुड़े हैं लेकिन उनके दो मत माने जाएंगे। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए हमने उनके लिए खास व्यवस्था की है।”


20 Feb 2022, 8:25 AM

शरीर से जुडे दो बच्चे सोना और मोना ने पंजाब के मंवल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया

शरीर से जुडे दो बच्चे सोना और मोना ने पंजाब के मंवल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लग रहा है। नागरिकों को अपने पत का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए।”

20 Feb 2022, 8:24 AM

आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए आज बहुत बड़ा दिन

आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि किसी भी दबाव में आकर या लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है, अपनी मर्जी से वोट करें।


20 Feb 2022, 8:12 AM

पंजाब: आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में अरदास के लिए पहुंचे

20 Feb 2022, 8:04 AM

पंजाब की 117 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे।


20 Feb 2022, 7:55 AM

खरड़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की  

20 Feb 2022, 7:48 AM

पंजाब के मोगा में मतदानी की तैयारी पूरी, सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग


20 Feb 2022, 7:23 AM

समय आ गया है कि नागरिक जागरूक हों और अपने मत का इस्तेमाल ठीक तरह से करें: मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद

पंजाब के मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद ने कहा, “मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है और भगवान से यही मांगती हूं कि जैसे भगवान ने अभी तक आशीर्वाद दिया है आज भी दें जिससे मोगा शहर का विकास कर सकें। अभी समय आ गया है कि नागरिक जागरूक हों और अपने मत का इस्तेमाल ठीक तरह से करें।”

20 Feb 2022, 7:19 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मतदान से पहले कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मतदान से पहले कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, "परमात्मा की मर्जी है, लोगों की मर्जी है। हमने अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा कोशिश की है। मैंने गुरु साहिब से अरदास की है कि पंजाब को एक अच्छी सरकार मिले और पंजाब में विकास हो। सभी का भला हो।”


20 Feb 2022, 6:56 AM

पंजाब की 117 सीटों पर थोड़ी देर में मतदान, तैयारी पूरी

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर आज वोटिंग है। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे।

राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 24740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 2013 मतदान केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ ही केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती की गई है। पोलिंग बूथ के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */