पंजाब: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों का भी हुआ बंटवारा, चन्नी ने अपने पास रखे ये 14 विभाग, रंधावा बने गृह मंत्री

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब में नए मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार हुआ और अब विभागों के बंटवारे की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग, सहकारिता और जेल विभाग दिया गया है। जबकि उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं। पूर्व हॉकी इंडिया कप्तान परगट सिंह को शिक्षा विभाग के साथ खेल और युवा विभाग दिया गया है। वहीं, मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री बने रहेंगे। इसके अलावा अमरिंदर राजा वड़िंग को परिवहन मंत्री बनाया गया है। गुरकीरत सिंह कोटली को उद्योग और वाणिज्य विभाग सौंपा गया है।

आपको बता दें, चन्नी कैबिनेट में राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रणदीप सिंह नाभा और गुरकीरत सिंह कोटली नए चेहरे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को किया। उन्होंने 15 नए मंत्रियों को अपने कैबिनेट में शामिल किया है। राजभवन में आयोजित एक समारोह में शपथ लेने वालों में ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह शामिल थे। इसके अलावा, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia