दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केंद्र में तनातनी के बीच पंजाब सीएम का फैसला, नीति आयोग की बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा

पंजाब सीएम का फैसला किया है कि शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में वो हिस्सा नहीं लेंगे।

पंजाब सीएम का फैसला, नीति आयोग की बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा,फोटो: IANS
i

आम आदमी पार्टी और केंद्र में तनातनी के बीच पंजाब सीएम का फैसला किया है कि शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में वो हिस्सा नहीं लेंगे। राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक की थीम 'विकास भारतएटदरेट2047: टीम इंडिया की भूमिका' है। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार के मंत्री भी बैठक में हिस्सा लेने नहीं जाएंगे।

इससे पहले, मान बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। वो ग्रामीण विकास निधि देने से इनकार करने और पराली न जलाने के लिए किसानों को 2,500 रुपये प्रति एकड़ मौद्रिक प्रोत्साहन राशि देने का मुद्दा बैठक में उठाने वाले थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए