पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, कल शाम 6 बजे अपनी कैबिनेट के साथ लेंगे शपथ

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले में हुआ था। धामी वर्तमान में खटीमा से विधायक हैं। वह यहां से दो बार विधायक रहे हैं। धामी आरएसएस के बेहद करीबी माने जाते हैं और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद आज देहरादून में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को नेता चुन लिया गया। पुष्कर सिंह धामी रविवार की शाम 6 बजे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनका नाम कल तक फाइनल हो जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार देर शाम तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कई नाम राज्य के मुख्यमंत्री पद की रेस में थे। लेकिन सबको पीछे करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बाजी मार ली। पुष्कर सिंह धामी आज ही शाम 6 बजे एस सादे समारोह में शपथ भी ले लेंगे।


पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले में हुआ था। धामी वर्तमान में खटीमा से विधायक हैं। वह यहां से दो बार विधायक रहे हैं। धामी आरएसएस के बेहद करीबी माने जाते हैं और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने इसी साल त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर 10 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, शपथ लेने के बाद से तीरथ सिंह रावत अपने बयानों और प्रशासनिक फैसलों खासकर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उठाए गए कदमों को लेकर विवादों में थे। राज्य बीजेपी में उनके खिलाफ लगातार विरोध के स्वर उठ रहे थे। चूंकि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बीजेपी ने समय रहते ही उन्हें पद से हटाकर पार्टी में कलह को शांत करने की कोशिश की है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 03 Jul 2021, 4:58 PM