ट्रेड डील को लेकर भी राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा, 'मोदी जी घबराए हुए हैं, इमेज का गुब्बारा फूट सकता है'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे संसद में बोलते नहीं दिया जा रहा है। मोदी जी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। उसमें कुछ बदला नहीं है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है...अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।"

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर चीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पीकर से कहा कि मुझे इस मुद्दे पर बोलने दिया जाना चाहिए। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया, मुझे बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा। हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।