राहुल गांधी ने अमेरिका से डील और एपस्टीन फाइल्स पर पीएम मोदी को घेरा, कहा- ये है ‘शर्म’ की बात
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ जो आपने ट्रेड डील की है, उसमें हिंदुस्तान को कुछ नहीं मिला है। और हमारा पूरा देश आपने अमेरिका को बेच दिया है। हमारे देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दी, ये शर्म की बात है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार शाम को एक वीडियो संदेश जारी कर अमेरिका से डील, एपस्टीन फाइल्स और अडानी को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि आप खुद को और अपने दोस्तों को बचाने के लिए कुछ भी करो मैं और कांग्रेस के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।
राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी के कार्यकर्ताओं, आरएसएस के कार्यकर्ताओं आप अपने पीएम के आंखों में देखों आपको डर दिखेगा, संसद में नहीं आ पाए, कारण नरवणे नहीं थे, कारण एपस्टीन था, कारण अडानी पर केस था। नरेंद्र मोदी जी अंहिंसा और लोकतांत्रिक विरोध देश की बुनियाद है। गांधीजी और भगत सिंह ने यह रास्ता दिखाया है, इससे आप इतना क्यों डरते हो।“
राहुल गांधी ने कहा, “मोदीजी, आप शर्म की बात करते हो, शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। आपने अमेरिका के साथ जो किया है, वह शर्म की बात है। देश को आपने बेचा है। पहली शर्म की बात, अमेरिका के साथ जो आपने ट्रेड डील की है, जिसमें हिंदुस्तान को कुछ नहीं मिला है। और हमारा पूरा देश आपने अमेरिका को बेच दिया है। हमारा देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दी, ये शर्म की बात है।“
नेता विपक्ष ने कहा, “दूसरी शर्म की बात एपस्टीन जो पीडोफाइल है, उसकी फाइलों में उसकी ईमेल में आपका नाम, आपके मंत्रियों का नाम और आपके दोस्तों का नाम, तीनों का नाम एक साथ आ रहा है, यह है दूसरी शर्म की बात है। तीसरी शर्म की बात अडानी पर जो केस चल रहा है, पूरा देश जानता है कि वो अडानी पर नहीं बीजेपी और आपके वित्तीय संरचनाओं पर केस है। और पूरा देश जानता है कि पूरी रात आप सो नहीं पाते हो जब आप सोचते हो कि अडानी केस का क्या होगा।“
राहुल गांधी ने अंत में कहा कि मोदी जी जो आप अपने मित्रों के लिए- अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए उचित समझते हो, वो करो। हम देश की रक्षा करते हैं, हम किसानों की रक्षा करते हैं, हम मजदूरों की रक्षा करते हैं, स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री की रक्षा करते हैं और देश के डेटा की रक्षा करते हैं, हम संविधान के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेरों, कार्यकर्ताओं आपको डरना नहीं है, एक कदम पीछे हटना नहीं है। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे- एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia