राहुल गांधी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और ममता बनर्जी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता और राजनीतियक हस्तियां उन्हें बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। 19 जून, 1970 को दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी का जन्म हुआ था।

राहुल गांधी आज अपने जन्मदिन के मौके पर एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सभी को शुक्रिया कहा है।

इस दौरान राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर मीडियाकर्मियों को लड्डू खिलाया।

वही पीएम मोदी ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।”

जन्मदिन पर बधाई देने के लिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दीं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या सुबह ही राहुल गांधी आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।

राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही ट्विटर पर #HappyBirthdayRahulGandhi ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके भाषण और इंटरव्यू के अंश शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 Jun 2019, 11:09 AM
/* */