जापान के पूर्व PM के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- एक स्थायी विरासत छोड़ गए शिंजो आबे

शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गये और आसपास भगदड़ मच गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक हमले में गोली लगने से मौत हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिंजो आबे की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने आगे कहा कि भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

इसे भी पढ़ें- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, एक भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

आपको बता दें, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक हमले में गोली लगने से मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज के हवाले से बताया है कि "अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की पुष्टि हो गई है। क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी"


भाषण के दौरान मारी गई थी आबे को गोली

आपको बता दें, नारा शहर में शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ था। भाषण के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। पीछे से एक शख्स वहां पहुंचा और हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारे का बयान भी सामने आया है। जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था।

शिंजो आबे पर हमलावर ने दो गोली चलाई

बता दें, जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजे आबे चुनाव प्रचार कर हे थे। हमले के बाद के कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है।

खबरों की मानें तो शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गये और आसपास भगदड़ मच गई।

इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। इसके बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia