दिल्ली में 'रन फॉर आंबेडकर' मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, BJP-RSS पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये संगठन संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

फोटो: INCIndia
i
user

नवजीवन डेस्क

लेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में रविवार को “रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहयोग से आयोजित की गई। इसका मकसद युवाओं के बीच बाबा साहेब के संविधान और उनके विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

संविधान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि “संविधान” ही बाबा साहेब का सबसे बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान नहीं होता, तो आज भारत इस स्वरूप में दिखाई नहीं देता। इस मैराथन के जरिए कांग्रेस युवाओं तक संविधान के मूल विचार और समानता का संदेश पहुंचाना चाहती है।


बीजेपी-आरएसएस पर सीधा हमला

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये संगठन संविधान को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “आज आरएसएस-बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश में सभी को बराबरी मिले।”

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही बीजेपी के नेता बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते नजर आते हैं, लेकिन उनके दिल में संविधान को खत्म करने की सोच है।

कांग्रेस का लक्ष्य: संविधान की रक्षा

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है और उसके संदेश को देश के हर कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि हर नागरिक संविधान के महत्व को समझे और उसे बचाने के लिए आगे आए।

इस मैराथन को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने मिलकर आयोजित किया, जिसमें युवाओं की भागीदारी के जरिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की गई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia