वीडियो: माता वैष्णो देवी के दर राहुल गांधी, ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। क्या जवान, क्या बुजुर्ग यहां तक की महिलाओं में भी राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। क्या जवान, क्या बुजुर्ग यहां तक की महिलाओं में भी राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी आज माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

बता दें, राहुल गांधी दोपहर 12.20 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत हुआ। जम्मू एयरपोर्ट से राहुल सीधे वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकलें। वह पैदल ही यात्रा मार्ग से मां के भवन पहुंचे। आज वो रात्रि में रुककर लाइव आरती में भी शामिल होंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia