लखनऊ से लखीमपुर के लिए रवाना हुआ राहुल गांधी का काफिला, छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम भी हैं मौजूद

राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम भी मौजूद हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों से मिलने लखीमपुर जा रही प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को यूपी पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है। इधर राहुल गांधी का काफिला लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना हो गया है।

आपको बता दें, राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से मिलने के लिए सीतापुर और वहां से लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी गई है। राहुल के साथ पंजाब के सीएम चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी लखनऊ पहुंच गए हैं।

राहुल गांधी के लखनऊ पहुंचते ही प्रियंका गांधी को भी सीतापुर की अस्थाई जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें रविवार देर रात लखीमपुर जाते हुए हिरासत में लिया गया था। उन्हें 36 घंटे हिरासत में रखने के बाद मंगलवार को शांति भंग और धारा-144 के उल्लंघन के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia