राहुल गांधी का जेटली से सवाल, ‘माल्या के भागने में थी आपकी मिलीभगत या किसी का आया था फोन’

राहुल गांधी ने कहा कि माल्या के भागने में अरुण जेटली की मिलीभगत थी। वे देश को पूरे मामले की सच्चाई बताएं। अरुण जेटली झूठ बोल रहे हैं, सरकार झूठ बोल रही है।

फोटो: स्क्रीनशॉट
फोटो: स्क्रीनशॉट
user

नवजीवन डेस्क

13 Sep 2018, 1:29 PM

संसद में बहस भी हुई, लेकिन जेटली जी ने कहीं माल्या का जिक्र नहीं किया: पीएल पुनिया

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि संसद में बहस भी हुई, लेकिन जेटली जी ने कहीं माल्या का जिक्र नहीं किया।

13 Sep 2018, 1:26 PM

जेटली जी ने अपने किसी ब्लॉग में माल्या से मुलाकात का जिक्र क्यों नहीं किया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कल अरुण जेटली जी का कहना है कि विजय माल्या ने संसद में अनौपचारिक रूप से उनसे मुलाकात की थी| जेटली जी लंबे-चौड़े ब्लॉग लिखते हैं, लेकिन अपने किसी ब्लॉग में उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया।

13 Sep 2018, 1:23 PM

माल्या के भागने में अरुण जेटली की थी मिलीभगत: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि माल्या के भागने में अरुण जेटली की मिलीभगत थी। वे देश को पूरे मामले की सच्चाई बताएं। अरुण जेटली झूठ बोल रहे हैं, सरकार झूठ बोल रही है।


13 Sep 2018, 1:20 PM

अरुण जेटली ने माल्या के भागने की बात सीबीआई और ईडी को क्यों नहीं बताई: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पूछा कि अरुण जेटली ने माल्या के भागने की बात सीबीआई और ईडी को क्यों नहीं बताई।

13 Sep 2018, 1:17 PM

कांग्रेस का बड़ा आरोप, जेटली से सलाह लेकर माल्या लंदन भागे

कांग्रेस ने अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि वित्त मंत्री से सलाह लेकर विजय माल्या लंदन भागे थे।


13 Sep 2018, 1:15 PM

1 मार्च 2016 को अरुण जेटली ने माल्या से 15 मिनट तक बात की थी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मार्च 2016 को अरुण जेटली ने माल्या से 15 मिनट तक बात की थी। पुनिया जी ने देखा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia