राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में की बुलेट की सवारी, पदयात्रा में उन्हें देखने उमड़ा जनसैलाब

राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के महू में बाइक की सवारी करते देख सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ जमा हो गई। राहुल गांधी ने जर्मन शेफर्ड मार्वल के साथ आए दो युवकों की बुलेट पर सवारी की।

फोटो: INC
फोटो: INC
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की 'भातर जोड़ो यात्रा' मध्य प्रदेश में जारी है। पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। हजारों की संख्या में हर रोज लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं। राहुल गांधी आज 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बुलेट पर सवारी करते नजर आए। तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। उसमें देखा जा सकता है कि बुलेट चलाते समय राहुल गांधी ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ है और सुरक्षा कर्मी आगे सड़क से लोगों को हटा रहे हैं।  

राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के महू में बाइक की सवारी करते देख सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ जमा हो गई। राहुल गांधी ने जर्मन शेफर्ड मार्वल के साथ आए दो युवकों की बुलेट पर सवारी की। जर्मन शेफर्ड मार्वल को लेकर आए दोनों युवक पदयात्रा में शामिल हुए हैं। युवकों ने राहुल गांधी के साथ पशु कल्याण पर चर्चा की। दोनों युवकों में से एक ग्वालियर के सिविल इंजीनियर रजत पराशर आवारा कुत्तों के पालन-पोषण का काम करते हैं।


रजत पराशर ने राहुल गांधी से मिलने के बाद कहा कि वह काफी समय से राहुल गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिलने के बाद उनकी राहुल गांधी को लेकर सोच बदल गई है।

रजत पराशर ने बताया कि राहुल गांधी ने अपने लोगों से पदयात्रा के दौरान मार्वल के लिए विशेष खाने का इंतजाम करने के लिए कहा। पराशर ने कहा कि मार्वल को इस तरह की यात्राओं के लिए ट्रेनिंग दी गई है। वह पहले ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा कर चुका है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia