वीडियो: महंगाई पर राहुल गांधी बोले- गरीबों से पैसा निकालकर उद्योगपतियों को देना है मोदी सरकार की सोच

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रो-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई। इसकी चोट सीधे गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों पर पढ़ रही है।

user

नवजीवन डेस्क

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन किया। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि आज यहां कांग्रेस पार्टी के MP और पूरे देश में कांग्रेस पार्टी तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रो-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई। इसकी चोट सीधे गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों पर पढ़ रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारी मांग है कि बढ़ती महंगाई खास कर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को सरकार कंट्रोल करे। हमारा ये विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा है कि तेल के इतने बढ़े दाम इतिहास में पहली बार हुए हैं। सरकार की सोच ये है कि जितना भी पैसा गरीबों से निकाला जा सकता है उसे निकालो और दो तीन उद्योगपतियों के हाथ में दे दो। इसमें फायदा उरबपतियों को हो रहा है और नुकसान आम जनता को हो रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */