राहुल बोले- गांधी जयंती पर प्रण लेते हैं, जैसे बापू ने अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट किया था, वैसे ही हम भारत जोड़ेंगे

‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। राहुल गांधी इस पदयात्रा के हिस्सा हैं। यह पदयात्रा कर्नाटक से होकर गुजर रही है। गांधी जयंती के मौके पर राहुल गांधी कर्नाटक के खादी ग्रामोद्योग के बदनवलु पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। राहुल गांधी ने इस मौके पर बापू को पर याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया। आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं, जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।”

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। राहुल गांधी इस पदयात्रा के हिस्सा हैं। यह पदयात्रा कर्नाटक से होकर गुजर रही है। गांधी जयंती के मौके पर राहुल गांधी कर्नाटक के खादी ग्रामोद्योग के बदनवलु पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पार्टी नेता बापू को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं।


महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आजादी के आंदोलन में जिस तरह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश का नेतृत्व किया उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia