राहुल गांधी ने कहा- कर्नाटक के लोगों का कांग्रेस पर विश्वास ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने हम पर भरोसा किया और वह भरोसा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार जी और मंत्रिपरिषद को हार्दिक बधाई, जो कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे।

राहुल गांधी
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और नये मंत्रिपरिषद को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी (कांग्रेस) में लोगों का विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘गारंटी’ शासन और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की नींव बनी हुई है तथा इन ‘गारंटी’ को पूरा किया जाएगा।

राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उनके नेतृत्व और सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने ‘‘कर्नाटक को मजबूत किया और लाखों लोगों के जीवन में सुधार किया।’’

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने हम पर भरोसा किया और वह भरोसा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार जी और मंत्रिपरिषद को हार्दिक बधाई, जो कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे।’’

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हम कर्नाटक के लोगों की बात सुनते रहेंगे, उनकी सेवा करते रहेंगे।’’

शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री बनाए

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia