राहुल बोले- जहां जा रहा हूं, लोग महंगाई से हैं परेशान, भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे

हर वर्ग के लोगों में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग और बच्चे भी पदयात्रा से जड़ रहे हैं और राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है। पदयात्रा का आज 7वां दिन है। सुबह 7 बजे के करीब केरल के तिरुवनंतपुरम के वेल्लायनी जंक्शन से पदयात्रा आगे निकली। केरल में पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।

राहुल बोले- जहां जा रहा हूं, लोग महंगाई से हैं परेशान, भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे

राहुल गांधी ने पदयात्रा के बीच महंगाई का मुद्दा उठाया है और केंद्र की मोदी सरकार को एक संदेश दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान हैं। प्रधानमंत्री जनता की तकलीफ को जानबूझ कर अनदेखा कर रहे हैं। भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे।”


हर वर्ग के लोगों में पदयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग और बच्चे भी पदयात्रा से जड़ रहे हैं और राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। एक तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला राहुल गांधी से मलिकर भावुक दिखी।

राहुल बोले- जहां जा रहा हूं, लोग महंगाई से हैं परेशान, भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे

राहुल गांधी जिधर से भी गुजर रहे हैं। उनका गर्मजोशी के साथ लोग स्वागत कर रहे हैं। बच्चों में भी राहुल गांधी लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी से बच्चे भी मिल रहे हैं। ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही है।

राहुल बोले- जहां जा रहा हूं, लोग महंगाई से हैं परेशान, भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */