किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भरत बंद है: राहुल गांधी

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के भारत बंद का असर पूरे देश में देखा जा रहा है। किसान सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र की मोदी सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। किसानों के बंद का राहुल गांधी ने समर्थन किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हैदराबाद से बिहार के हाजीपुर तक किसानों के भारत बंद का असर देखा जा रहा है। अलग-अलग सगंठन किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। कई पार्टियों ने भी किसानों के समर्थन दिया है।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आवाज बुलंद की है। राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भरत बंद है।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia