गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए राहुल ने कहा- ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, असत्य को सत्य से जीत लूंगा’

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जरिए लोगों को संदेश दिया है। असत्य के खिलाफ सभी कष्टों को सहने की कामना की है। उनका संदेश साफ है। उन्होंने गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार के साथ हो रहे अन्या के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश वासियों गांधी जयंती शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा। मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं।”

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के जरिए लोगों को संदेश दिया है। असत्य के खिलाफ सभी कष्टों को सहने की कामना की है। उनका संदेश साफ है। उन्होंने गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार के साथ हो रहे अन्या के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। ग्रेटर नोएडा में दोनों नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। राहुल गांधी ने यहां तक कहा था कि अगर पुलिस को यह लगता है कि एक साथ इतने लोगों के जाने से कानून का उल्लंघन हो रहा है तो वह अकेले पीड़िता के परिजनों से पैदल जाकर मिलने के लिए तैयार हैं।


योगी सरकार की पुलिस ने एक ना सुनी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस यहीं तक नहीं रुकी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 153 नामजद और 50 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध 155/2020 धारा 188, 269, 270 आईपीसी और 3 महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। राहुल गांधी के ट्वीट में इस ओर भी इशारा किया है। वह कह चुके हैं कि अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */