इस साल जो पैसा उद्योगपितयों का मोदी सरकार ने किया माफ, उससे 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हजार मिल सकते थे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि इस साल 2378760000000 रुपये का कर्ज मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हजार रुपये दिए जा सकते थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “2378760000000 रुपये का कर्ज इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हजार रुपये दिए जा सकते थे। मोदी जी के विकास की असलियत!”

गौरतलब है देश आर्थिक मोर्चे पर बुरे दौर से गुजर रहा है। कोरोना महामारी के दौरान देश को आर्थिक मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा। देश की जीडीपी माइन में चली गई। आरोप है कि इसके बावजूद मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिया। राहुल गांधी ने इस ट्वीट में बकायदा आंकड़ा पेश करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जितान पैसा कुछ उद्योगपतियों के मोदी सरकार ने इस साल माफ कर दिए, उससे जरूरतमंदों की मदद की जा सकती थी।


उद्योगपतियों की कर्जमाफी का मुद्दा लगातार राहुल गांधी इससे पहले भी उठाते रहे हैं। वह लगातार मोदी सरकार से सवाल पूछते आ रहे हैं कि जब चंद उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए गए तो कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार ने गरीबों की मदद क्यों नहीं की? सरकार ने गरीबों के खाते में पैसे क्यों नहीं डाले? इस ट्वी में राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार से यही सवाल पूछा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 31 Dec 2020, 10:37 AM