महंगाई को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, देश की जनता से की #SpeakUpAgainstPriceRise अभियान से जुड़ने की अपील

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा "महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।

फोटो: Getty Images
i

देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कांग्रेस द्वारा चलाए गए #SpeakUpAgainstPriceRise अभियान से जुड़ने की भी अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा "महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है, तब से महंगाई लगातार जनता की कमर तोड़ रही है। खाद्यान वस्तुओं के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है। इस वीडियो में आगे कहा है कि मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। जनता महंगाई से त्रस्त है। वहीं कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार तेल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को वापस ले और आम नागरिक को राहत दें। कांग्रेस ने #SpeakUpAgainstPriceRise अभियान से देश की जनता को जुड़ने के लिए कहा है और अपनी आवाज बुलंद करने को कहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए