महाराष्ट्र के किसानों से राहुल गांधी बोले- BJP सरकार सोयाबीन-कपास के नहीं देती सही दाम, INDIA सरकार आपका रखेगी ख्याल
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। BJP सरकार सोयाबीन-कपास के किसानों को सही दाम नहीं देती है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि INDIA की सरकार आपका ख्याल रखेगी और तुरंत आपकी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेगी।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से माफी चाहता हूं। मुझे आज चिखली आना था। वहां मुझे सोयाबीन के किसानों से मिलना था और एक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण नहीं आ पाया।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि महाराष्ट्र में किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। BJP की सरकार सोयाबीन और कपास के किसानों को सही दाम नहीं देती है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि INDIA की सरकार आपका ख्याल रखेगी और तुरंत आपकी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेगी।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
