राहुल गांधी ने यमुना के हालात का लिया जायजा, केजरीवाल को याद दिलाया वादा, डुबकी लगाने की दी चुनौती

राहुल गांधी ने कहा कि जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज़ भारत की।

राहुल गांधी ने यमुना के हालात का लिया जायजा, केजरीवाल को याद दिलाया वादा, डुबकी लगाने की दी चुनौती
राहुल गांधी ने यमुना के हालात का लिया जायजा, केजरीवाल को याद दिलाया वादा, डुबकी लगाने की दी चुनौती
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच नाव पर बैठकर यमुना नदी में पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए पूछा कि वह डुबकी कब लगाएंगे। राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का वीडियो ‘एक्स’ पर जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतज़ार कर रही है।’’

साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमें यमुना को सिर्फ एक जल स्रोत के रूप में नहीं, एक living being के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्ज़त करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज़ भारत की।


कांग्रेस ने राहुल गांधी के यमुना का जायजा लेने का फोटो जारी करते हुए कहा कि आप और केजरीवाल के झूठ ने यमुना को बर्बाद कर दिया है। आज यमुना गंदगी, सीवेज और कचरे से भरी पड़ी है। दिल्ली की 'लाइफलाइन' यमुना के साथ ऐसी लापरवाही और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने वोट पाने के लिए यमुना सफाई का खोखला वादा किया था, लेकिन आज उनकी सच्चाई सबके सामने है। ऐसे में पूरी दिल्ली यही पूछ रही है- केजरीवाल यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?

पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी हर चुनावी सभा में केजरीवाल के इस वादे का उल्लेख करके उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने बुधवार को दावा किया था कि केजरीवाल यमुना में स्नान नहीं करेंगे और न ही इसका पानी पीयेंगे क्योंकि ऐसा करने पर वह अस्पताल पहुंच जाएंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia