बापू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का ट्वीट, ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है’

महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर बापू को याद करते हुए राहुल गांधी ने उनके कथन को ट्वीट किया। राहुल गांधी ने लिखा, ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है- महात्मा गांधी।’ बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

फोटो: सोशल मीडिया
i

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 73वीं पुण्यतिथी है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्होंने याद करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए बापू के कथन को लिखा, “सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है- महात्मा गांधी।’ बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

राहुल गांधी ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें उनके पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी नजर आ रहे हैं। राहुल ने कुछ दिन पहले भी किसान आंदोलन को लेकर महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए ट्वीट किया था, 'विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं- महात्मा गांधी। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून वापस लिए जाएं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 30 Jan 2021, 8:43 AM