लद्दाख में 20 जवानों की शहादत पर राहुल का सवाल, पीएम क्यों छुपा रहे हैं? बताएं चीन की हिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की

लद्दाख में 20 जवानों की शहाद पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि पीएम चुप क्यों हैं? क्यों छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम यह जानना चाहते हैं कि हुआ क्या है। चीन ने हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लद्दाख में एलएसी पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों की शहाद पर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछ रहा है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सरकार बताए कि आखिर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर क्या हुआ। इस मुद्दे पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सीधे पीएम मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पीएम चुप क्यों हैं? क्यों छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम यह जानना चाहते हैं कि हुआ क्या है। चीन ने हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की? हमारी जमीन लेने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?”


मंगलवार को जब 20 जवानों की शहद की खबर आई थी, उस समय भी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था कि वह बताएं कि आखिर लद्दाख में एलएसी पर हमारे इतने जवान कैसे शहीद हो गए। एलएसी पर क्या चल रहा है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही है। यह वही पीएम मोदी हैं जो 2014 के आम चुनावों में चीन को लाल आंख दिखाने की बात कहा करते थे।

गौरतलब है कि भारत और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख में गलवान घाटी के पास हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इनमें एक कमांडिंग अफसर भी शामिल हैं। भारतीय सेना की ओर से गलवन घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुई झड़प में इन जवानों के शहीद होने की पुष्टि की गई। उधर, सूत्रों के मुताबिक, चीनी पक्ष के 43 सैनिकों मारे गए हैं। हालांकि, इस बात की किसी भी पक्ष ने पुष्टि नहीं की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार रात को दोनों देशों के सानिकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह हिंसक झड़प गलवान घाटी के पास हुई, जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रही थी। इस हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 17 Jun 2020, 10:08 AM