ओडिशा के कटक में रेल हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि हमने राहत कार्य शुरू कर दिया है और एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं को सूचित कर दिया है। एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ओडिशा के कटक जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट पर मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने राहत कार्य शुरू कर दिया है और एनडीआरएफ (केंद्रीय आपदा मोचन बल) तथा अग्निशमन सेवाओं को सूचित कर दिया है। एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।"

उन्होंने कहा कि हमारे अग्रिम पंक्ति के अधिकारी और सहायक कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मिश्रा ने बताया कि ‘हेल्पलाइन’ स्थापित की गई है और फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia