पंजाब में बारिश और बाढ़ का कहर: कई जगहों पर हालात बिगड़े, अब तक 37 लोगों की मौत, 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले 36 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना बाढ़ की चपेट में हैं।

पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। बारिश और बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई, जबकि वहीं साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गये हैं। राज्य के 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
बारिश और बाढ़ से 23 जिलों के फसलें बर्बाद
1988 के बाद राज्य में आए सबसे भीषण सैलाब से 23 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गईं। भारी बारिश के बाद रूपनगर और पटियाला जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है, जबकि सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 7 सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
किसान और परेशान बेहाल, कई घर बहे
रूपनगर जिला प्रशासन ने भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर सतलुज नदी के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई जिलों में कई घर जमींदोज हो गये हैं। घरों का सामान पानी में बह गया। गांव के लोग नावों के सहारे इधर उधर जा रहे हैं। बाढ़ की वजह से बेहद भयावह स्थिति बन गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विशेष गिरदावरी (नुकसान आकलन सर्वे) शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले 36 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना बाढ़ की चपेट में हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia