बारिश, बाढ़ और भूस्खलन देश के कई हिस्सों में तबाही, हिमाचल से लेकर दिल्ली तक हाहाकार, उत्तराखंड में हाई अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल में बुधवार यानि आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की वजह से मंडी और लाहौल स्पीति में कई मकान ढह गए हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी इस समय खतरे के निशान के ऊपर है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI
user

नवजीवन डेस्क

देश के कई राज्यों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड की तो यहां पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई है। उत्तराखंड और हिमाचल में बुधवार यानि आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की वजह से मंडी और लाहौल स्पीति में कई मकान ढह गए हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी इस समय खतरे के निशान के ऊपर है।

हिमाचल में स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइट की घटना देखने को मिली। कहीं-कहीं तो पूरी की पूरी सड़क ही धंस गई है। खबरों के मुताबिक, अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सड़क हादसों की वजह से होने वाली मौतें भी शामिल हैं। बारिश और लैंडस्लाइड से 31 लोगों की मौत हुई है। 100 मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर चुकी है जबकि 350 मकानों को नुकसान हुआ है। 10 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है।


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद फंसे एक पर्यटक ने कहा कि "हम 5 जुलाई से मनाली के स्नो वैली होटल में हैं। रोड टूटी पड़ी है, हमारे पास जाने का कोई रास्ता नहीं है। 2 दिन से हम यहां से जाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां बिजली नहीं है, इंटरनेट नहीं है, बहुत दिक्कतें हो रही हैं।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार पहुंच गया है। सुबह 5 बजे तक पानी 207.08 मीटर तक पहुंच चुका है। देर रात हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ा है। पुराने रेलवे पुल पर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। लोगों के घरों में यमुना का पानी घुस गया है। यमुना किनारे के क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia