मुंबई: राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है। अभिनेत्री रवीना टंडन ने समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। कुछ दिन पहले ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है।

अभिनेत्री रवीना टंडन समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रवीना टंडन ने ट्वीट कर कहा, “पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया। इश्वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे।”

कृष्णा राज ने राज कपूर से 1946 में शादी की थी। उनके तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा और रीमा कपूर जैन हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Oct 2018, 9:29 AM