राजस्थानः अशोक गहलोत का आरोप- कांग्रेस समर्थकों के नाम काटने की साजिश, अनजान लोगों से भरवाए जा रहे फॉर्म-7

अशोक गहलोत ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से भी आग्रह है कि संविधान के अनुरूप काम करें, इस बौखलाहट से समझ लें कि बीजेपी के दिन अब लदने वाले हैं। अगर आप गैरकानूनी काम करेंगे तो आपको भी किसी न किसी दिन कानून का सामना करना होगा।

राजस्थानः अशोक गहलोत का आरोप- कांग्रेस समर्थकों के नाम काटने की साजिश, अनजान लोगों से भरवाए जा रहे फॉर्म-7
i
user

नवजीवन डेस्क

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कुछ अनजान लोगों ने मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा किए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे लेकर सतर्क रहने को भी कहा है।

अशोक गहलोत ने कहा, ''मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में नाम कटवाने हेतु आपत्ति दर्ज करवाने का आज आखिरी दिन है। प्रदेश भर में कई स्थानों से ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि अनजान व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा करवाए गए हैं।''


कांग्रेस नेता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा,''मेरी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तरीय अध्यक्षों से अपील है कि मुस्तैदी से इस पर नजर रखें एवं किसी भी वैध मत को न कटने दें।'' उन्होंने कहा, ''प्रशासनिक अधिकारियों से भी आग्रह है कि संविधान के अनुरूप काम करें, इस बौखलाहट से समझ लें कि बीजेपी के दिन अब लदने वाले हैं। अगर आप गैरकानूनी काम करेंगे तो आपको भी किसी न किसी दिन कानून का सामना करना होगा।''

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia