राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, लिस्ट में CM गहलोत, सचिन पायलट समेत 33 नेताओं के नाम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदरपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी।
i

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत 33 नेताओं के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदरपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव लड़ेंगे। गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है।


राजस्थान की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं. ट्रांसजेंडर मतदाता 606 हैं, जबकि पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं।

राजस्थान में 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, आम आमदी पार्टी समेत कई पार्टियां चुनाव मैदान में उतरी थी, लेकिन जीत कांग्रेस पार्टी को मिली थी। पिछले चुनाव में 199 विधानसभा सीटों' पर चुनाव लड़ा गया था, जिसमें से 99 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। बीजेपी को 73 सीट मिली थी। इसी तरह से बीएसपी को 6, राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी को 3 ,भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 , कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को 2 और निर्दलीयों को 13 सीटें मिली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 21 Oct 2023, 2:46 PM