राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: अब तक कांग्रेस ने कहां-कहां दर्ज की जीत, किन शहरों में BJP को दी टक्कर?

राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने कई शहरों और निकायों में जीत दर्ज की है। झालावाड़ समेत कई जगहों पर पार्टी का मजबूत प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में बीजेपी कई जगहों पर बढ़त बनाए हुए है, लेकिन कांग्रेस ने भी अलग-अलग नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में कई वार्डों में जीत दर्ज की है। मतगणना आगे बढ़ने के साथ आंकड़े लगातार बदल रहे हैं, इसलिए फिलहाल सामने आए पुष्ट नतीजों के आधार पर कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीर इस तरह है।

झालावाड़ में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी खबर झालावाड़ नगर परिषद से सामने आई है। यहां कांग्रेस ने कुल 45 वार्डों में से 29 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। यह इलाका बीजेपी के मजबूत प्रभाव वाले क्षेत्रों में माना जाता है, ऐसे में यहां कांग्रेस का प्रदर्शन उसके लिए अहम माना जा रहा है।


उदयपुर, अजमेर और दूसरे बड़े शहरों में कांग्रेस का प्रदर्शन

उदयपुर नगर निगम के अब तक घोषित 15 वार्डों में कांग्रेस ने 5 वार्ड जीते हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 10 वार्ड गए हैं। ताज रिपोट के मुताबिक, उदयपुर के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शर्मा की जीत भी सामने आई थी।

अजमेर नगर निगम में अब तक घोषित 27 वार्डों में कांग्रेस ने 10 वार्ड जीते, जबकि बीजेपी को 13 सीटें मिली हैं। यानी अजमेर में भी कांग्रेस मुकाबले में बनी हुई है।

जयपुर नगर निगम के शुरुआती परिणामों में कांग्रेस ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी 20 वार्ड जीत चुकी है। यहां मतगणना अभी जारी है।

अलवर नगर निगम के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस ने 7 वार्ड जीते हैं। यहां भी मतगणना पूरी होने तक आंकड़ा बदल सकता है।

भीलवाड़ा नगर निगम के शुरुआती परिणामों में कांग्रेस के खाते में 2 वार्ड आए हैं। यहां भी कई वार्डों की मतगणना बाकी है।

नाथद्वारा, डूंगरपुर और जैसलमेर में भी कांग्रेस को जीत

नाथद्वारा नगर पालिका के 16 घोषित वार्डों में कांग्रेस ने 7 वार्ड जीते, जबकि बीजेी ने 9 वार्डों पर कब्जा किया। यानी यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

डूंगरपुर में अब तक घोषित 9 वार्डों में कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी के खाते में 4 सीटें गई हैं।

जैसलमेर नगर परिषद के 7 घोषित वार्डों में बीजेपी ने 7, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 वार्ड जीते हैं।

इसके अलावा आबूरोड में अब तक घोषित 24 वार्डों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने 11-11 वार्ड जीते हैं, जबकि दो वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए हैं। यह नतीजा यहां मुकाबले की तस्वीर को दिखाता है।


छोटे निकायों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

टोडाभीम नगर पालिका में कांग्रेस ने 14 वार्ड जीते, जबकि बीजेपी को 6 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिलीं हैं। यहां निर्दलीय सबसे बड़े समूह के रूप में सामने आए हैं।

इसके अलावा राजस्थान के कई अन्य नगर निकायों में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सामने आ रही है। निवाई और नैनवां में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि इन निकायों के सभी अंतिम वार्ड आंकड़े एक साथ उपलब्ध होने के बाद ही वहां की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

कांग्रेस की कुल तस्वीर अभी बदल रही है

मतगणना के दौरान अलग-अलग समय पर जारी आंकड़ों में कांग्रेस और बीजेपी की सीटों की संख्या लगातार बदल रही है। एक ताजा अपडेट में उदयपुर के 15 वार्डों में कांग्रेस के 5, जबकि राजस्थान के कई अन्य निकायों में भी कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

इसलिए फिलहाल कांग्रेस की अंतिम कुल जीत या कितने निकायों में उसका बोर्ड बनेगा, यह कहना जल्दबाजी होगी। खास तौर पर उन निकायों में जहां बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच मुकाबला करीबी है, वहां अंतिम तस्वीर सभी वार्डों के परिणाम आने के बाद ही साफ होगी।

यानी अभी तक की सबसे बड़ी पुष्ट कांग्रेस की जीत झालावाड़ में 29 वार्ड की है, जबकि उदयपुर, अजमेर, जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, नाथद्वारा, डूंगरपुर, जैसलमेर, आबूरोड और टोडाभीम समेत कई निकायों में कांग्रेस के खाते में सीटें आई हैं। मतगणना पूरी होने के साथ यह सूची और आंकड़े बढ़ सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए