लखीमपुर हिंसा मामले में राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई हुई तो जेल के बाहर देंगे धरना

खबरों की मानें तो लखीमपुर हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई आज शाम को हो सकती है। इसपर अब राकेश टिकैत का बयान सामने आया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

लखीमपुर हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा की रिहाई को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने धरने की चेतावनी दी है। राकेश टिकैत का कहना है कि कि किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाला आरोपी आशीष मिश्रा अगर जेल से बाहर आया तो हम जेल के बाहर ही धरने पर बैठ जाएंगे।

आपको बता दें, लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी आशीष मिश्रा शाम तक रिहा हो सकता है। फिलहाल जो समय है वो 5 बजे बताया जा रहा है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश टिकैत ने धरना देने का ऐलान किया है।

राकेश टिकैत ने कहा है कि परिवार को जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि परिवार के साथ हम जेल के बाहर धरना देंगे। इससे पहले एक सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि किसानों को मारने वाला इतनी जल्दी जेल से बाहर कैसे आ रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia