राम रहीम ने तलवार से केक काटकर मनाया पैरोल का जश्न, कई अनुयायी भी हुए शामिल

यह दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है। इससे पहले राम रहीम को कुछ ही महीने पहले अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया था। उसे हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 40 दिन की पैरोल मिलने पर बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंचने के बाद तलवार से केक काटकर अपनी आजादी का जश्न मनाया है। इस जश्न का विडियो वयारल हो गया है, जिसमें राम रहीम के कई अनुयायी भी शामिल हुए थे।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का फिर से पैरोल पर रिहाई के बाद तलवार से केक काटते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इस जश्न में कई अनुयायी भी शामिल हुए। हथियार अधिनियम के तहत हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन यानी तलवार से केक काटना प्रतिबंधित है।


यह दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है। इससे पहले राम रहीम को कुछ ही महीने पहले अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया था। उसे हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी।

डेरा प्रमुख 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। अगस्त 2017 में, पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उसे दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia