गणतंत्र की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान, पासवान, गोगोई, शिंजो आबे समेत 119 हस्तियों को सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार दिवंगत नेता रामविलास पासवान, तरुण गोगोई, केशुभाई पटेल, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत 119 हस्तियों को सम्मान देने का ऐलान हुआ है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इस बार कुल 119 हस्तियों को पद्म सम्मान देने का ऐलान हुआ है, जिनमें 7 को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। इनमें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण सम्मान देने का ऐलान हुआ है। इनके अलावा सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, मेडिसीन में डॉ बेल्ले मोनप्पा हेगड़े, साइंस और इंजीनियरिंग में काम के लिए नरेंद्र सिंह कंपनी और मौलाना वहिदुद्दीन खान को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलान किए गए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत), गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत) समेत कला क्षेत्र में कृष्णन नायर शांतकुमारी, साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र से चंद्रशेखर कंबरा, उद्योग से रजनीकांत देवीदास और तरलोचन सिंह को पब्लिक अफेयर्स में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान हुआ है।


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ऐलान किए गए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों में 102 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान देने का ऐलान हुआ है। इनमें गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वैलेस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) के नाम शामिल हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 25 Jan 2021, 10:25 PM