रमेश बैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, 13 राज्यों में भी फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

बीडी मिश्रा लद्दाख के नए एलजी बन गए हैं। वहीं, गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र समेत देश के 13 राज्यों में राज्यपाल बदल दिए गए हैं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। बीडी मिश्रा लद्दाख के नए एलजी बन गए हैं। वहीं, गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। न्यायमूर्ति अब्दुल एस नजीर पिछले महीने रिटायर हुए थे। वह नोटबंदी और अयोध्या मामले पर फैसला सुनाने वाली बेंच का हिस्सा थे।

ये हैं देश के 13 राज्यों के नए राज्यपाल

  1. रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र

  2. ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

  3. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार

  4. गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम

  5. शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश

  6. फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय

  7. रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश

  8. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश

  9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम

  10. सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड

  11. बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

  12. अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर

  13. एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia