राहुल गांधी से मिले पंजाब के बागी 'आप' विधायक, कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय का किया ऐलान

फायरब्रांड नेता सरदार सुखपाल सिंह खैरा दिसंबर 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह 2017 में भोलाथ सीट से चुने गए। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे खैरा ने जनवरी 2019 में आप से इस्तीफा देकरअपनी खुद की पार्टी पंजाबी एकता पार्टी बना ली थी।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के तीन बागी विधायकों ने गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और अपने संगठन के कांग्रेस में विलय की घोषणा की। राहुल गांधी से मिलने वाले विधायकों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष (पंजाब) सरदार सुखपाल सिंह खैरा (विधायक, भोलाथ), सरदार जगदेव सिंह (विधायक, मौर) और पीरमल सिंह (विधायक, भदौर) शामिल रहे।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 3 जून को नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठक से पहले 'आप' के इन तीनों बागी विधायकों सुखपाल खैरा, पीरमल सिंह और जगदेव सिंह कमलू को पार्टी में शामिल किया था। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने इन तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया था।


पंजाब के फायरब्रांड नेता सरदार सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस छोड़ दी थी और दिसंबर 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वह 2017 में भोलाथ विधानसभा सीट से चुने गए थे। हालांकि, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे खैरा ने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अपनी खुद की पार्टी पंजाबी एकता पार्टी बना ली थी। अन्य दो विधायक कमलू और धौला पहली बार विधायक बने हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia