टीएमसी के बागी सांसदों की सदस्यता खारिज हो, बीजेपी से दोस्ती करनी है तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़ेंः अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं, अगर बीजेपी के साथ दोस्ती करने की जरूरत पड़ी, तो चुनाव मैदान में उतरिए और फिर से जीतकर पार्टी में शामिल हो जाइए। ये जो आपने किया, वो नैतिक अपराध है। अगर नीयत है तो सीधा अपने पद से इस्तीफा देकर मैदान में उतरिए।

टीएमसी के बागी सांसदों की सदस्यता खारिज हो, बीजेपी से दोस्ती करनी है तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़ेंः अधीर रंजन
i

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने अपनी पार्टी से गद्दारी की है और उनकी सदस्यता खारिज होनी चाहिए। अधीर रंजन ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी से इतनी ही दोस्ती करनी है तो सांसद पद से इस्तीफा दें और फिर चुनाव के मैदान में उतरकर जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि इन 20 सांसदों में मुर्शिदाबाद के तीन गद्दार भी शामिल हैं, यह नैतिक अपराध है।

20 सांसदों ने अपनी पार्टी से गद्दारी की

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की विभिन्न सीटों से जीते तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को चुनौती देते हुए कहा, "इन 20 सांसदों ने अपनी पार्टी से गद्दारी की है और उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। दम है, तो वे लोग फिर से मैदान में उतरें और दोबारा चुनाव लड़ें। इन 20 सांसदों के भीतर हमारे मुर्शिदाबाद के तीन गद्दार भी हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं, अगर बीजेपी के साथ दोस्ती करने की जरूरत पड़ी, तो चुनाव के मैदान में उतरिए और फिर से जीतकर पार्टी में शामिल हो जाइए। ये जो आपने किया, वो नैतिक अपराध है। अगर नीयत है तो सीधा अपने पद से इस्तीफा देकर मैदान में उतरिए।"


नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का अभियान जारी

कोलकाता नगर निगम चुनाव की तैयारी और लोगों के पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, "मुर्शिदाबाद जिले में अभियान चल रहे हैं। इस कार्यक्रम में बंगाल के दो विधायकों में एक विधायक और मैं उपस्थित थे। हमें आमंत्रित किया गया था। वहां के ब्लॉक अध्यक्ष और वहां के पार्टी उम्मीदवार समेत सभी लोगों ने मिलकर हमें आमंत्रित किया था।

इसे भी पढ़ेंः 20 बागी सांसदों की अयोग्यता के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची टीएमसी, 25 अगस्त को होगी सुनवाई

राज्य में एसआईआर की सुनवाई की धीमी रफ्तार

अधीर रंजन चौधरी ने राज्य में एसआईआर की सुनवाई को लेकर कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिस धीमी रफ्तार से ये मुद्दा पश्चिम बंगाल में चल रहा है, ऐसे में मैं कोर्ट से एक ही बात कहना चाहता हूं कि अगर इस तरह से मामला चलेगा, तो एक केस को हल करने में सालों लग जाएंगे।

इसे भी पढ़ेंः राजनीतिक ‘संन्यास’ नहीं लूंगी, बीजेपी को हाशिये पर धकेलने तक नहीं रुकूंगीः ममता बनर्जी