नटराजन का नामांकन खारिज किया जाना 'सीट चोरी' की कोशिशः कांग्रेस

वेणुगोपाल ने कहा कि जब बीजेपी को एहसास हुआ कि हमारे विधायकों से सौदा करने की उनकी गंदी चालें विफल होने वाली हैं, तो वे इतने नीचे गिर गए कि नामांकन खारिज करवा दिया। उन्होंने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र के प्रति बीजेपी की खोखली प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नटराजन का नामांकन खारिज किया जाना 'सीट चोरी' की कोशिशः कांग्रेस
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किये जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह बीजेपी द्वारा एक सीट छीनने और दिनदहाड़े लूट का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के प्रयास के खिलाफ कानूनी तरीके के अलावा सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।

केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को खारिज करना बीजेपी द्वारा गुप्त तरीके से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नष्ट करने का एक प्रयास है। उनके नामांकन में किसी भी त्रुटि या कोई जानकारी छिपाने का आरोप पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण है और कांग्रेस से एक सीट छीनने का एक हताशा भरा प्रयास है।’’


वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘जब उन्हें (बीजेपी) एहसास हुआ कि हमारे कांग्रेस विधायकों से सौदा करने की उनकी गंदी चालें विफल होने वाली हैं, तो वे इतने नीचे गिर गए कि उनका नामांकन खारिज करवा दिया।’’ उन्होंने दावा किया कि यह संविधान और लोकतंत्र के प्रति बीजेपी की खोखली प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी हर कदम पर किसी न किसी तरह ‘वोट चोरी’ पर आमादा है। आज की घटना इसका ताजा उदाहरण है। वेणुगोपाल ने कहा कि हम लोकतंत्र की इस दिनदहाड़े लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और इसके खिलाफ कानूनी तरीके के अलावा सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia