दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत, IMD का येलो अलर्ट, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे दिल्ली के तापमान में कमी होने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI
user

नवजीवन डेस्क

देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात धूल भरी आंधी के बाद आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई है। ऐसे में राजधानी और उसके आस-पास का मौसम सुहाना हो गया है। बूंदाबादी की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे दिल्ली के तापमान में कमी होने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की इस अवधि के लिए सामान्य है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में ह्यूमिडिटी 47 से 64 प्रतिशत के बीच रही।

आईएमडी के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। अलर्ट के मुताबिक, शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमाना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia