शहादत दिवस पर बिहार कांग्रेस ने राजीव गांधी को किया याद, कहा- विकास की नई राह दिखाने के लिए देश हमेशा याद रखेगा

बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ मदन मोहन झा ने कहा कि देश के नवनिर्माण में राजीव गांधी के योगदान का स्मरण कर बिहार कांग्रेस उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है

फोटोः @DrMadanMohanJha
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

शहादत दिवस पर आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ मदन मोहन झा ने की। मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए और इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने देश में सूचना और संचार-क्रांति की शुरुआत की थी और सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज का नया प्रारूप बनाया था।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज कृतज्ञ देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता है और देश के नवनिर्माण में राजीव गांधी के योगदान का स्मरण कर बिहार कांग्रेस उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है। इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ़ समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच के वर्मा, प्रवक्ता डॉ़ हरखू झा, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़ सहित कई नेताओं ने माल्यार्पण किया।

वहीं लॉकडाउन के कारण कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने अपने सरकारी आवास पर राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। सदानंद सिंह ने कहा कि राजीव गांधी तकनीक के रास्ते देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले एक सच्चे और ईमानदार जननेता थे। वे सर्वसुलभ और बेहद सरल स्वभाव के एक लोकप्रिय नेता थे। देश उनको तकनीक के क्षेत्र में सशक्त बनने की राह दिखाने वाले और विकास के अग्रदूत के रूप में याद रखेगा।

वहीं युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने भी रांजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया और कहा, "देश उनको तकनीक के क्षेत्र में मजबूत बनने की राह दिखाने वाले और देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत के रूप में हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देने वाले राजीव गांधी को आज पूरा देश नमन करता है। इस मौके पर कांग्रेस नेता आजमी बारी, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, विजय शंकर मिश्र, मंजूबाला पाठक सहित कई नेता मौजूद रहे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 May 2020, 9:29 PM