मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में कराया गया भर्ती

डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक डांसर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक रेमो की हालत स्थिर है। बता दें, रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। बता दें कि इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने एक न्यूज चैनल से की है

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia