मणिपुर में आफत बनकर आई बारिश! भूस्खलन की चपेट में आया टेरिटोरियल आर्मी का कैंप, कई लोगों की मौत की खबर

फिलहाल 13 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निकालने का कार्य जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कई दिनों से हो रही बारिश आफत बनकर आई है। जिससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आपको बता दें, राज्य के नोनी जिले में भी बुधवार रात को बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आया, जो तुपुल रेलवे स्टेशन के पास था। घटना के तुरंत बाद प्रशासन और सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिलहाल 13 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निकालने का कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। उसी की सुरक्षा के लिए 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था।

बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। इसके बाद गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia