महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे आज होंगे घोषित, किसके सिर सजेगा ताज, यहां देखें पल-पल की अपडेट

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आने वाले हैं। इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए वोट 21 अक्टूबर को डाले गए थे। इन चुनावों में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आज हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती थोड़ी देर यानी 8 बजे से शुरु हो जाएगी, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। लेकिन वोटों की गिनती शुरु होने के तुरंत बाद ही रुझान आने शुरु हो जाएंगे और तस्वीरें 12 तक लगभग साफ होने लगेगी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी आप नतीजों की जानकारी ले सकते हैं। ईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट eciresults.nic.in और eci.gov.in पर चुनाव नतीजों से जुड़ी हर अपडेट्स मिलती रहेगी।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हुए मतदान में शाम छह बजे तक हरियाणा में 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 60.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत मतदान हुए थे।

महाराष्ट्र की बात करें तो इस बार 288 सीटों पर कुल 3,237 उम्मीदवार चुनाव लड़ा है। जिनकी किस्मत का फैसला आज होने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 96,661 थी। महाराष्ट्र में वोटरों की बात करे तो 8.9 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें से 4.6 करोड़ पुरुष और 4.2 करोड़ महिला मतदाता हैं और 2,634 अन्य मतदाता हैं।

बता दें कि 2014 में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बीजेपी को 122 सीटें और शिवसेना को 63 सीटें पर जीत हासिल हुई थी। वहीं कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि शरद पवार की पार्टी, एनसीपी को 41 सीटें मिली थी।

अब बात करें हरियाणा की तो हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1,169 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाया हैं। मतदान के लिए प्रदेश में 19,578 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वोटरों की बात करे तो 1.8 करोड़ मतदाताओं ने वोट का उपयोग किया है। जिनमें से 98 लाख पुरुष और 85 लाख महिला मतदाता हैं और 252 अन्य मतदाता हैं।

हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47 सीटें, इनेलो को 19 सीटें और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia