मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण घर का छत गिरा, मलबे में दबकर महिला और 6 साल की बेटी की मौत

रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि नगर कोतवाली इलाके के नियाज़ीपुर गांव में बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया।

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण घर का छत गिरा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार सुबह को एक मकान की कच्ची छत गिर गई। इस हादसे में छत के मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर (एसडीएम सदर) परमानंद झा ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि नगर कोतवाली इलाके के नियाज़ीपुर गांव में बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया।


एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि मकान की कच्ची छत के गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से कविता (26) और उनकी बेटी मानसी (6) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि घायल पुरुष सदस्य अक्षय (28) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि उत्तर भारत में लगातार कई दिनों से बारिश का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में तो बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारी बारिश से पूरी दिल्ली पानी-पानी हो गई है। कई सड़कों पर कई मीटर तक जलभराव हो गया है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। दिल्ली से सटे पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी लगातार भारी बारिश जारी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia