सत्ता भोगी संगठन बना RSS, 'हिंदुत्व' विचारधारा पर नफरत और हिंसा फैलाने वालों का हुआ कब्जाः दिग्विजय सिंह

इन दिनों दिग्विजय सिंह महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान पर निकले हुए हैं। वे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। उनके निशाने पर बीजेपी और उसकी सरकारें हैं। इसी बीच उन्होंने संघ पर हमला बोला है।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय आंदोलन आयोजन समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला बोला है और उसे सत्ता भोगी संगठन बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि संघ की हिंदुत्व की विचारधारा पर नफरत और हिंसा फैलाने वालों का कब्जा हो चुका है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा, आरएसएस उन्मुखी संगठन के बजाय सत्ता भोगी संगठन हो चुका है। उनकी 'हिंदुत्व' विचारधारा पर नफरत और हिंसा फैलाने वालों का कब्जा हो चुका है। वे ही उनके लिए अब कमाउ पूत हो चुके हैं।


दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने हमले तेज कर दिए हैं। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भपेंद्र सिंह ने कहा कि हमें दिग्विजय सिंह के किसी प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है, ये प्रमाण पत्र जनता देती है। जहां तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बात है तो उसके त्याग और परिश्रम के बारे में दिग्विजय सपने में भी नहीं सोच सकते। संघ के त्याग के सामने दिग्विजय सिंह बहुत छोटे हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों दिग्विजय सिंह महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान पर निकले हुए हैं। वे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं। उनके निशाने पर बीजेपी और उसकी सरकारें हैं। इसी बीच उन्होंने संघ पर हमला बोला है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia