शराबबंदी को फेल बताकर विपक्ष का बिहार विधानसभा में हंगामा, RJD बोली- बिन शराब कई नेताओं-अधिकारियों को नहीं आती नींद

बिहार विधानसभा में बुधवार की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने शराबबंदी कानून को लेकर सरकार को घेरा। विपक्षी पार्टी राजद और कांग्रेस के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा विपक्षी सदस्यों को बार-बार अपनी सीट पर जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन हंगामा होता रहा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को शराबबंदी कानून के असफल होने को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। विपक्षी सदस्यों ने यहां तक आरोप लगाया कि राज्य में कई नेता और अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें बिना शराब पीए नींद तक नहीं आती। विधानसभा में बुधवार की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने शराबबंदी कानून को लेकर सरकार को घेरा। विपक्षी पार्टी राजद और कांग्रेस के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा किया।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा विपक्षी सदस्यों को बार-बार अपनी सीट पर जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन हंगामा होता रहा। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार के लोगों पर शराब बेचवाने का आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि राज्य में कई नेता और अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें बिना शराब पीए नींद तक नहीं आती।

इधर, कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने भी शराबबंदी को पूरी तरह फेल बताया। विपक्षी सदस्यों ने मद्य एवं निषेध मंत्री सुनील कुमार से इस्तीफे तक की मांग की। इसके बाद विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में आ गए और रिपोर्टर की टेबल के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। अध्यक्ष ने सदस्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भाई वीरेंद्र अपना अनुभव बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सर्वसम्मति से शराबबंदी कानून लागू किया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए पांच साल होने को हैं। इस दौरान राज्य में प्रतिदिन कहीं न कहीं शराब बरामद होने की खबर मिलती रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia