वक्फ पर जेपीसी की आखिरी बैठक में हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की, पाल बोले- रिपोर्ट तैयार

समिति ने गुरुवार को करीब छह घंटे तक बैठक की। समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि यह आखिरी बैठक होगी और एक मसौदा रिपोर्ट जल्द सदस्यों को दी जाएगी। इस पर विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया और नारेबाजी की।

वक्फ पर जेपीसी की आखिरी बैठक में हंगामा, विपक्षी सदस्यों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की, पाल बोले- रिपोर्ट तैयार
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति में शामिल विपक्षी सदस्यों ने समिति का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की और कहा कि उन्हें मसौदा कानून में बदलावों का अध्ययन करने के लिए और समय चाहिए। हालांकि, समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने इससे इनकार करते हुए कहा कि रिपोर्ट तैयार है और इस पर सभी सदस्यों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

समिति ने गुरुवार को करीब छह घंटे तक बैठक की। समिति की बैठक में अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य जगदंबिका पाल ने कहा कि समिति की यह आखिरी बैठक होगी और एक मसौदा रिपोर्ट शीघ्र ही सदस्यों को वितरित की जाएगी। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया और नारेबाजी की। उनमें से कुछ ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को फोन किया और मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की।


लोकसभा ने समिति को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बैठक के बाद पाल ने कहा, ‘‘हमारी रिपोर्ट तैयार है...हमारा प्रयास होगा कि सबकी सहमति हो और कोई असहमति नोट नहीं दे।’’ उन्होंने कहा कि समिति ने सभी संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत बैठक कर चर्चा की।

पाल का कहना था कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ भी पांच दिनों में 29 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संशोधन विधेयक को लेकर अलग अलग संगठनों के साथ 25 बैठकें की गईं। यह पूछे जाने पर कि विपक्षी सदस्य समिति का कार्यकाल बढ़ाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मिलने की बात कर रहे हैं, तो पाल ने कहा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार है। पाल ने कहा कि कार्यकाल बढ़ाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष का फैसला मान्य होगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia