सूडान में बुरे सपने में बदली सैबेला अल्बर्ट की छुट्टियां, हिंसा में पति को खोने के बाद जिंदगी हुई बेमानी

अल्बर्ट ऑगस्टाइन सात महीने पहले एक सुरक्षा अधिकारी के रूप में खार्तूम में एक निजी कंपनी में शामिल हुआ था। साइबेला अपनी बेटी के साथ पति अल्बर्ट के पास खार्तूम में छुट्टियां मनाने गई थी, तभी गोलीबारी शुरू हो गई और अल्बर्ट एक गोली का शिकार हो गया।

सूडान में बुरे सपने में बदली सैबेला अल्बर्ट की छुट्टियां
सूडान में बुरे सपने में बदली सैबेला अल्बर्ट की छुट्टियां
user

नवजीवन डेस्क

संकटग्रस्त सूडान से गुरुवार को लौटे परिवारों के लिए सुरक्षित स्वदेश पहुंचना खुशी का क्षण था, लेकिन साइबेला अल्बर्ट और उनकी बेटी के लिए जिंदगी ठहर सी गई है, क्योंकि साइबेला के पति अल्बर्ट ऑगस्टाइन की खार्तूम में अर्धसैनिक बलों और सूडानी सेना के बीच संघर्ष में मौत हो गई थी।

अल्बर्ट ऑगस्टाइन सात महीने पहले एक सुरक्षा अधिकारी के रूप में खार्तूम में एक निजी कंपनी में शामिल हुआ था। साइबेला अल्बर्ट अपनी बेटी के साथ पति अल्बर्ट ऑगस्टाइन के पास खार्तूम में छुट्टियां मनाने गई थी, तभी गोलीबारी शुरू हो गई। अल्बर्ट जब अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी वह एक गोली का शिकार हो गया।


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अल्बर्ट ऑगस्टाइन के शव को जल्द ही एयरलिफ्ट किए जाने की उम्मीद है। संकट और हिंसा में घिरे सूडान में बचाए गए लोगों ने कहा कि अगर यह भारत सरकार के प्रयास और समय पर दी गई मदद नहीं होती, तो वे वापस नहीं लौट पाते।

तिरुवनंतपुरम पहुंचे एक परिवार ने कहा कि हम वहां 18 साल से हैं और ऐसा पहली बार हो रहा है। हमें स्थानीय समुदाय से भी काफी मदद मिली। हम बेहद खुश हैं कि भारत सरकार ने तेजी से कार्रवाई की। आगे आने वाले दिनों में और भी केरलवासियों के सूडान से सुरक्षित अपने देश वापस आने की उम्मीद है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia