जबलपुर हाईकोर्ट के वकील ने किया सुसाइड, वकीलों ने कोर्ट परिसर में की तोड़फोड़ और आगजनी

जबलपुर हाईकोर्ट में वकीलों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल वकील अपने साथी वकील की आत्महत्या से आक्रोशित हो गए और कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया।

फाइल फोटो
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जबलपुर हाईकोर्ट में वकीलों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल वकील अपने साथी वकील की आत्महत्या से आक्रोशित हो गए और कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया। खबरों के मुताबिक जबलपुर हाईकोर्ट एक वकील अमित साहू ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद साथी वकील शव लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए। जज नहीं मिले तो चीफ जस्टिस कोर्ट में वकीलों ने हंगामा कर दिया।

बताया जा रहा है कि जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान वकील जिनका नाम अमित साहू बताया जा रहा है पर जज ने विपरीत टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी से वकील अमित साहू इतने आहत हे की उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस घटना से जबलपुर कोर्ट के वकील नाराज हो गए और कोर्ट में हंगामा शुरू कर दिया। वकीलों द्वारा जज की कोर्ट में तोड़फोड़ करने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि वकील कोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं।


खबरों के मुताबिक वकीलों ने हाईकोर्ट परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। इसी बीच आक्रोशित वकीलों द्वारा हाईकोर्ट में आगजनी की खबर आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ बहुगुणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी सहित भारी बल ने मोर्चा संभाल लिया है। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भी भेजी गई हैं। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं वकीलों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहने की खबर है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक पुलिस ने हाईकोर्ट के सभी प्रवेश गेट बंद कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार आत्महत्या करने के पूर्व अधिवक्ता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। आक्रोशित वकील घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia